देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: रुड़की। तुगलपुर गांव में घर का गेट तोड़कर मोबाइल और दस हजार रुपये की नकदी चोरी करने के मामले में खानपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

घटना की जानकारी पुलिस के अनुसार तुगलपुर निवासी सत्तो ने छह सितंबर को खानपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि तीन सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर का गेट तोड़कर मोबाइल और दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टी...