देहरादून, सितम्बर 10 -- Dehradun News: रुड़की। किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रवि बहादुर से मुलाकात कर किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़ी मांगों का पत्र सौंपा। संगठन ने किसानों को सिंचाई के लिए निःशुल्क बिजली-पानी तथा प्रदेश के सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी उद्योगों में 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि मांगों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाकर सरकार के समक्ष रखा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में महक सिंह सैनी एडवोकेट, अरुण कुमार सैनी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...