देहरादून, अक्टूबर 4 -- Dehradun News: रुद्रप्रयाग। हथनी पर्वत क्षेत्र में करीब 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। बेस कैंप से करीब तीन किलोमीटर ऊपर खाई में व्यक्ति का शव मिला। एसडीआरएफ जवानों ने दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू कर शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक की पहचान धन बहादुर (52), निवासी हेमा गांव, नेपाल के रूप में हुई। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को राजकीय अस्पताल के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...