देहरादून, सितम्बर 8 -- Dehradun News: रुद्रप्रयाग। द्वितीय देवभूमि खेल चेतना यात्रा व मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा-2026 के उपलक्ष्य पर ब्लाक मुख्यालय अगस्त्यमुनि में खेल चेतना रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 260 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खेल कर्यालय के इंडोर हॉल में आयोजित रैली के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे बच्चों को खेलों के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें नशे जैसी ...