देहरादून, जुलाई 29 -- Dehradun News: रुड़की। नगर निगम घाट पर तैनात 40वीं पीएसी आपदा राहत दल की सतर्कता से घर से नाराज होकर भटक रहा 14 वर्षीय किशोर सकुशल अपने परिजनों से मिल गया। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे अंबर तालाब निवासी तुषार (14) स्कूल की वेशभूषा में घाट पर परेशान हालत में घूमता मिला। अनहोनी की आशंका पर टीम ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहा था। काफी प्रयास के बाद उसने अपने स्कूल का नाम बताया। टीम ने स्कूल से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसकी मां घाट पर पहुंचीं, जहां रेस्क्यू टीम के सब इंस्पेक्टर इखलाक मलिक ने बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...