देहरादून, सितम्बर 18 -- Dehradun News: रुड़की। राष्ट्रीय त्यागी युवा महासंघ एवं परशुराम स्वाभिमान सेना ने सुरक्षा को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से गृह मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। शुक्रवार को सहारनपुर कलेक्ट्रेट पहुंच कर सेना ने मस्जिद से जुड़े मामले में मुख्य शिकायतकर्ता हिंदूवादी नेता विकास त्यागी और उनके परिवार के लिए सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने और स्थानीय खुफिया तंत्र को सतर्क रखने की मांग की गई। इस दौरान नितिन त्यागी, मोहित राष्ट्रवादी, सुजल कौशिक, दीपक पांडे, सागर गौतम, ओम त्यागी, अंकुर त्यागी, अनुभव त्यागी व मुकुल त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...