Dehradun News: रुड़की में सुन्हेरा रोड पर दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट
देहरादून, सितम्बर 28 -- Dehradun News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुन्हेरा रोड पर रविवार रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। अचानक हुए विवाद से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट होती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। मामले में एक पक्ष के रामवीर की ओर से गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर विवाद के कारणों और मारपीट की घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.