देहरादून, अक्टूबर 1 -- Dehradun News: रुड़की। मुक्तिलपुरी में शेर सिंह राणा चौक के समीप सड़क धंसने से करीब 15 फुट गहरा गड्ढा हो गया। सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने के कारण मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दूसरे रास्तों से घूमकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। गुरुवार को सड़क धंसने की सूचना के बाद मौके पर जेसीबी मशीन पहुंची। धंसी हुई सड़क से मिट्टी निकालने का काम शुरू किया गया। इसके बाद मार्ग को सुचारू करने के लिए सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। सड़क धंसने का कारण सीवर लाइन में लीकेज बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि सीवर लाइन से पानी के रिसाव के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी कमजोर हुई और सड़क धंस गई। सड़क के अचानक धंसने से आसपास के लोगों में भी चिंता बनी हुई है। मार्...