Dehradun News: रुड़की में विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट
देहरादून, सितम्बर 18 -- Dehradun News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा रोड पर गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर हंगामा होने से आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक पक्ष के मुकुल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग उससे और उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपित पहले भी उसके घर में घुसकर मारपीट कर चुके हैं। गुरुवार रात भी विवाद के दौरान घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- Rampur News: घर में घुसकर मारपीट करने में तीन पर केस मुकुल कुमार ने गंगनहर कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.