Dehradun News: रुड़की में लिंक खोलते ही खाते से गायब हुए 11 हजार रुपये
देहरादून, सितम्बर 9 -- Dehradun News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी निवासी सुभाष कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 11 हजार रुपये निकाल लिए। सुभाष कुमार के मुताबिक, उनके मोबाइल पर एक लिंक आया था। उन्होंने लिंक को खोलकर देखा। इसके करीब पांच मिनट बाद ही उनके बैंक खाते से रकम गायब हो गई। खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने बैंक से संपर्क किया और इसके बाद गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने पुलिस से रकम वापस दिलाने और साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- WhatsApp पर आया ट्रैफिक चालान? भरने की गलती मत करना; खाली हो सकता है अकाउंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.