देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में रामपुर चुंगी के पास स्थित एक कब्रिस्तान में रविवार रात लकड़ी तस्करों ने खड़े आठ से दस पेड़ काट दिए। पेड़ काटे जाने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ काटे जाने के संबंध में जानकारी ली। मामले में पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। स्थानीय लोगों ने कब्रिस्तान परिसर में खड़े पेड़ों को काटे जाने पर नाराजगी जताई। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामला वन विभाग से जुड़ा हुआ है। इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...