देहरादून, जुलाई 29 -- Dehradun News: रुड़की। शहर के एसडीएम चौक के पास बुधवार को सड़क हादसे में रोडवेज बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस के अनुसार हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल पति का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मृतका की पहचान नसरीन पत्नी महमूद निवासी पिरान कलियर के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...