देहरादून, जुलाई 20 -- Dehradun News: रुड़की। नगर निगम द्वारा प्रस्तावित यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी और पूर्व मेयर गौरव गोयल के नेतृत्व में मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता पर यूजर चार्ज का अतिरिक्त बोझ डालना उचित नहीं है और इसे तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि नगर निगम की खरीदी गई गाड़ियों का संचालन निजी कंपनी से क्यों कराया जा रहा है। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताते हुए उसमें तत्काल सुधार की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...