देहरादून, अगस्त 25 -- Dehradun News: रुड़की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने मंगलवार को रुड़की क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर डमडम चौक, रोडवेज बस अड्डा, मंगलौर बस अड्डा और रामनगर चौक समेत विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के कुल 174 चालान किए गए। इनमें नाबालिग द्वारा वाहन चलाने का एक मामला भी शामिल है। नाबालिग के वाहन चलाने पर पुलिस ने 27 हजार रुपये का चालान किया। इसके अलावा रेट्रो साइलेंसर लगाने के तीन, नशे में वाहन चलाने का एक और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने का एक मामला पकड़ा गया। यातायात पुलिस ने नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले छह दोपहिया वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस ने चालानी कार्...