देहरादून, जुलाई 7 -- Dehradun News: रुड़की। मंगलवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। रामपुर चुंगी, कृष्णा नगर, शिवपुरम और अंबर तालाब क्षेत्र की सड़कों व गलियों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर घरों के बाहर पानी जमा हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से तत्काल राहत और स्थायी समाधान की मांग की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में जलभराव से परेशान कृष्णा नगर के लोग मुख्य नगर आयुक्त से मिले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...