देहरादून, अगस्त 23 -- Dehradun News: रुड़की। माता-पिता के बीच चल रहे विवाद से परेशान होकर कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय छात्र ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे शनिवार रात शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान रविवार सुबह छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि 16 वर्षीय किशोर कक्षा 11 का छात्र था। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ समय से माता-पिता के बीच विवाद चल रहा था। इसी से परेशान होकर छात्र ने शनिवार को जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल रुड़की के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन रविवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा : छात्र की मौत की सूचना मिलने पर पुल...