देहरादून, अगस्त 11 -- Dehradun News: रुड़की। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंगलवार को नगर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के सिविल लाइंस स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, शिव चौक स्थित शिव मंदिर, आवास विकास स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: शिवरात्रि को लेकर रंगबिरंगी लाईटों से सजे शिवालय महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से ...