Dehradun News: रुड़की में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप
देहरादून, अगस्त 18 -- Dehradun News: रुड़की। भाजपा के लंढौरा मंडल अध्यक्ष एवं सभासद विकास पाल पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत ढंडेरा के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों ने बताया कि मिलाप नगर क्षेत्र में पानी निकासी के लिए मोटर लगाई गई थी जिसके खराब होने पर मंडल अध्यक्ष एवं उक्त वार्ड से सभासद विकास पाल ने तुरंत बदलने के लिए कहा जब सेनेट्री इंस्पेक्टर आयुष वर्मा ने जल्द मोटर बदलने का आश्वासन दिया तो वह भड़क गए और अभद्रता करते हुए मारपीट की धमकी दे डाली। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मंडल अध्यक्ष माफी नहीं मांगते तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.