Dehradun News: रुड़की में बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
देहरादून, जुलाई 6 -- Dehradun News: रुड़की। शहरी विकास निदेशालय के निर्देश पर चल रहे जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को नगर निगम रुड़की ने शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और कलियर बस अड्डा परिसर में सफाई कराई गई। साथ ही वहां मौजूद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरा खुले में न फेंकने और डस्टबिन का उपयोग करने की अपील की गई। नगर निगम की ओर से अभियान में सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में आम नागरिकों की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है, इसलिए सभी को कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालना चाहिए। अभियान में नगर निगम के पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.