देहरादून, अक्टूबर 11 -- Dehradun News: रुड़की। रुड़की में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर के समय झमाझम बारिश शुरू हो गई। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.2 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान में गिरावट के बावजूद न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण सुबह और रात के समय हल्की गर्माहट बनी हुई है। मौसम में बदलाव से दिन के तापमान पर असर पड़ा है। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार रविवार सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत और शा...