Dehradun News: रुड़की में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, दो दरोगाओं पर मुकदमा
देहरादून, अक्टूबर 19 -- Dehradun News: रुड़की। फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत लेने और मांगने के आरोप में दो तत्कालीन दरोगाओं के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दरोगा मनदीप सिंह ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर 3.50 लाख रुपये लिए, जबकि दूसरे दरोगा बलवंत पवार पर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने कथित लेनदेन से संबंधित ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग अधिकारियों को सौंपी थी। एसपी देहात की जांच के बाद गंगनहर कोतवाली में दोनों दरोगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.