देहरादून, अगस्त 26 -- Dehradun News: रुड़की। कृष्णा नगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आने की सूचना पर कृष्णानगर के जलभराव से पीड़ित लोग विरोध करने के लिए कार्यक्रम स्थल के समीप एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध करने आ रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही पुलिस के जवानों को एलर्ट किया। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में रहने के दौरान पुलिस एलर्ट रही। यह भी पढ़ें- खरगे की रैली के बाद मैदान के शुद्धिकरण को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सही ठहराया, क्या कहा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...