देहरादून, जुलाई 22 -- Dehradun News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी के एक बैंक्वेट हॉल में मंगलवार की रात आयोजित निकाह समारोह उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब बारात में शामिल कुछ युवकों पर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा। आरोप है कि कुछ बाराती नशे की हालत में थे और उनके व्यवहार का युवती पक्ष ने विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। बताया गया कि भगवानपुर निवासी युवती का निकाह झबरेड़ा निवासी युवक से होना था, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद युवती पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिसमें दूल्हे पक्ष ने शादी में दिए गए दहेज का सामान और भोजन पर हुए खर्च की भरपाई कर दी। इसी दौरान युवती...