देहरादून, जुलाई 24 -- Dehradun News: रुड़की। रेलवे स्टेशन रुड़की के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पूछताछ केंद्र के पास शुक्रवार को दो युवकों के बीच हुए विवाद और हंगामे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे लगातार आपस में झगड़ते रहे और यात्रियों के सामने गाली-गलौज कर शांति व्यवस्था प्रभावित करते रहे। स्थिति को देखते हुए जीआरपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से प्लेटफॉर्म पर माहौल सामान्य हो गया और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। चालान किए गए युवकों की पहचान मोहित चौधरी (21) निवासी शक्ति विहार कॉलोनी, तेलीवाला और मोहम्मद दानिश (29) निवासी पाडली गुर्जर, रुड़की के रूप में हुई।

हिंदी...