देहरादून, जुलाई 8 -- Dehradun News: रुड़की। नगर निगम के नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने मंगलवार को कृष्णा नगर, लेबर चौक रोड सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृष्णा नगर में जलभराव की समस्या का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने जल निकासी व्यवस्था में सुधार की मांग की, जिस पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद नगर आयुक्त लेबर चौक रोड पहुंचे, जहां नाले में गाद और कचरा जमा होने की शिकायत मिलने पर तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर ही नाला गैंग को बुलाकर सफाई अभियान शुरू कराया, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- Roorki News: जलभराव से परेशान कृष्णानगर के लोग एमएनए से मिले निरीक्षण के दौरान नगर आयु...