Dehradun News: रुड़की में घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी
देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: रुड़की। मोहनपुरा क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली रुड़की में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मोहनपुरा के डबल फाटक क्षेत्र निवासी सुधीर कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 19 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति घर में घुस गया। चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.