देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: रुड़की। कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय 'कटोरी देवी एवं घनश्याम दास शर्मा कन्हैया लाल टेक' व्याख्यान का दूसरे दिन उद्घाटन शिक्षा सचिव रंजीत कुमार सिन्हा एवं अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को जीवन में एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने की अपील की इसके साथ ही देश हित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि अपनी शिक्षा और संस्कृति को आगे बढ़ने का काम करें। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य फणींद्र कुमार, लेखराज शर्मा, मुकेश पांडेय, अजय दिगंबर जैन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: कन्हैया लाल पॉलीटेक्निक में अंतर-पॉलीटेक्निक तकनीकी प्रतियोगिता शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...