Dehradun News: रुड़की में ऑपरेशन प्रहार के तहत एक वारंटी गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 18 -- Dehradun News: रुड़की। ऑपरेशन प्रहार के तहत लक्सर पुलिस ने न्यायालय से जारी आदेशिकाओं की तामील करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की रात लक्सर पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश पर ग्राम सीमली निवासी ध्रुव वर्मा उर्फ चीनू पुत्र पंकज वर्मा को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि वारंटी की गिरफ्तारी न्यायालय से जारी आदेश के आधार पर की गई है। पुलिस के अनुसार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान टीम में चौकी प्रभारी कस्बा उपनिरीक्षक समीप पांडेय और हेड कांस्टेबल शमशेर खान शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.