देहरादून, अक्टूबर 5 -- Dehradun News: रुड़की। कलियर क्षेत्र के धनौरी में अमृत लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मलबे में एक पीएसी जवान के दबे होने की जानकारी सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाकर जवान को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को भी दी गई है। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य जारी है। हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की अभी जानकारी नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...