Dehradun News: रुड़की में अभद्रता और गाली-गलौज करने वाला युवक हिरासत में
देहरादून, अगस्त 13 -- Dehradun News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने नंदा कॉलोनी निवासी विजय पाल सिंह को लोगों से अभद्रता और गाली-गलौज करने के आरोप में हिरासत में लिया। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बुधवार रात विजय पाल कॉलोनी में लोगों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.