देहरादून, सितम्बर 11 -- Dehradun News: रुड़की। जीर्णोद्धार कार्य के लिए उदघाटन के एक वर्ष बाद भी कार्य शुरू न होने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव ने स्वयं के खर्चे से सोलानी पार्क में कार्य शुरू कर दिया। कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रणय प्रताप ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के द्वारा करीब सात करोड़ की लागत से सोलानी पार्क के जीर्णोद्धार की बात कही थी। उनके द्वारा फीता काटकर इस कार्य का उद्घाटन भी किया गया लेकिन एक वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि केवल जनता को बरगलाने का काम मंत्री कर रहे हैं। प्रणय ने बताया कि उनके द्वारा सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश से अनुमति लेने के बाद इस पार्क में साफ सफाई का कार्य शुरू किया है और प्रयास है कि पिछले करीब पंद्रह वर्षों से बदहाल पड़े इस पार्क को...