देहरादून, जुलाई 6 -- Dehradun News: रुड़की। धनौरी क्षेत्र की पुरानी गंग नहर के पास दो भैंसों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य भैंसों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया जहरीली घास खाने से पशुओं की मौत और तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...