देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: रुड़की। श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुड़की में छात्र संघ निर्वाचन को लेकर बुधवार को नामांकन पत्र वितरण की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। नामांकन पत्र वितरण के दौरान विभिन्न पदों के लिए केवल एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। ऐसे में इस वर्ष छात्र संघ का चुनाव निर्विरोध होने के आसार बन गए हैं। अनुशासन समिति की प्रभारी डॉ. भारती शर्मा ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त किया गया है। यदि नामांकन प्रक्रिया के आगामी चरणों में स्थिति इसी प्रकार बनी रहती है तो छात्र संघ का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हो सकता है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: छात्रसंघ चुनाव को लेकर हुई बैठक य...