Dehradun News: रुड़की के आवास विकास समता पार्क में तीज महोत्सव की धूम
देहरादून, अगस्त 16 -- Dehradun News: रुड़की। आवास विकास स्थित समता पार्क में हरियाली तीज के अवसर पर भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महिलाओं ने झूला झूलने के साथ तीज के गीतों पर जमकर डांस किया और तंबोला, अंताक्षरी व म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने चाट-पकौड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं तथा प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका रिचा पंवार ने कहा कि तीज केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं की एकजुटता, आपसी प्रेम और सम्मान का प्रतीक भी है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: महावर महिला समिति ने हर्षोल्लास से मनाया तीज महोत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.