देहरादून, अगस्त 25 -- Dehradun News: रुड़की। लंढौरा निवासी साबाज अहमद सोमवार की रात अपने साथियों के साथ कलियर मेले में आया था। आरोप है कि मेले में जाने के दौरान रास्ते में लंढौरा निवासी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आठ-दस लोगों ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट कर दी। साबाज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जमीन पर गिराकर जान से मारने का प्रयास भी किया। उसके साथ मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे हमलावरों से बचाया आरोप है कि घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसने पुलिस को...