Dehradun News: रिस्पना के विद्यालय को शिफ्ट करने का विरोध
देहरादून, जुलाई 30 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा नेता रवीन्द्र जुगरान ने चंदर रोड डालनवाला के प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल को एनजीटी के आदेश का हवाला देकर स्थानांतरित किए जाने का विरोध किया है। विद्यालय का निरीक्षण को पहुंचे जुगरान ने कहा कि यहां 275 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और मानसून के बीच सत्र के दौरान विद्यालय को शिफ्ट करना न्यायसंगत नहीं है। रिस्पना तट पर कई सरकारी भवन और आवास भी हैं। इस संबंध में जल्द ही शिक्षा सचिव व अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। मौके पर दीपक जोशी, रवीन्द्र गुसाईं, कमला देवी मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.