देहरादून, सितम्बर 1 -- Dehradun News: देहरादून। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित सीडीएस में आयोजित आईबीएफएफ पार्शियली साइटेड (अल्प दृष्टि दिव्यांग) ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। तीसरे स्थान के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में उत्तराखंड ने तमिलनाडु को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार तीसरे स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा। वहीं, फाइनल मुकाबले में केरल ने ओडिशा को 4-0 से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियनशिप का खिताब जीता। इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन (आईबीएफएफ) और मध्य प्रदेश ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 29 से 31 अगस्त तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 9 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में उत्तराखंड को ओडिशा के खिलाफ 1-4 से...