Dehradun News: राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस मनाया जाएगा
देहरादून, अक्टूबर 17 -- Dehradun News: देहरादून। उत्तराखंड में पहली बार सरकार की ओर से राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस मनाया जाएगा। शनिवार को जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में सभी जिलों में पेंशनर्स दिवस का भव्य आयोजन करने के आदेश शासन ने जारी कर दिए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के साथ 12 अगस्त को मीटिंग हुई थी। सभी जिला मुख्यालयों पर पेंशनर्स दिवस का आयोजन करने के आदेश जिलाधिकारियों को दिए गए हैं । कोषागार निदेशक को भी आदेश किए हैं। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष ओमबीर सिंह और महामंत्री जेपी चाहर ने संगठन की वर्षों पुरानी मांग पर शासन की कार्यवाही का स्वागत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.