Dehradun News: राष्ट्रपति निकेतन में उत्साह से मनाया विश्व विद्यार्थी दिवस
देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व विद्यार्थी दिवस पर राष्ट्रपति निकेतन राजपुर रोड में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विचारों से युवाओं को परिचित कराया गया।गुरुवार को स्कूली छात्रों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने कलाम के जीवन, संघर्षों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विचार रखे। कन्या गुरुकुल महाविद्यालय और परिसर के सहयोग से आत्मरक्षा तथा विद्यार्थियों की चुनौतियों से जुड़े कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान 720 विद्यार्थियों और शिक्षकों को डॉ. कलाम के प्रेरक भाषण दिखाए गए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास व दून लाइब्रेरी के सहयोग से पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: राजकीय इंटर कॉलेज लांघा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.