देहरादून, अक्टूबर 10 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सहस्त्रधारा रोड स्थित पंचायत भवन में चल रही श्री क्षेत्रीय संस्कृति रामकला एवं समाज कल्याण समिति की 32 वीं रामलीला मंचन के दूसरे दिन धनुष यज्ञ और श्री राम सीता विवाह का सुंदर मंचन किया गया। शनिवार को हुई लीला मंचन में पुष्प वाटिका में पहली बार राम सीता का एक दूसरे को देखना। महाराज जनक की धनुष प्रतिज्ञा, धनुष भंग, सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद और श्रीराम सीता विवाह के मंचन को देख दर्शक प्रभावित हुए। खासकर सीता स्वयंवर में देश विदेश के राजाओं के धनुष भंग के प्रयासों के प्रसंग को हास्य प्रहसन के तरीके से दिखाया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: पुष्प वाटिका में राम-जानकी मिलन ने मोहा मन मौके पर समिति अध्यक्ष अभय कुकरेती, नवीन उनियाल, संजय उनियाल, अभिलाषा शर्मा, सुरेश धीमा...