देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: हरिद्वार।शहर के पुराने रानीपुर मोड़ के पास देर रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। कार को ओवरटेक करने को लेकर शुरू हुआ विवाद चंद मिनटों में लड़ाई में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंटों से वार किए गए घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को पुराने रानीपुर मोड़ के पास कुछ लोग आपस में उलझ कर लड़ाई-झगड़े पर उतारू थे। सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने तीन युवराज (21) और आर्यन (22), निवासी विष्णु गार्डन कनखल और एकाक्ष (22), निवासी विवेक विहार कॉलोनी ज्वालापुर को मौके से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- H...