देहरादून, जुलाई 30 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजा राम मोहन रॉय अकादमी में गुरुवार को छात्र अलंकरण सम्मान समारोह में प्रधानाचार्या भारती विश्नोई ने नवचयनित छात्र-छात्राओं को बैज प्रदान कर सम्मानित किया। सभी को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।प्रारंभिक शिक्षा प्रमुख तृप्ति चोपड़ा ने कक्षा 4 और 5 के चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह में अनन्या माटा को हेड गर्ल और अभिनव गोदियाल को हेड बॉय चुना गया। पर्णिका कुंडवाल और शौर्य पंवार को उप प्रमुख बनाया गया। अवंतिका ममगाईं को अकादमी प्रधान तथा गार्गी रावत को उप अकादमी प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। विभिन्न सदनों एवं खेल, अनुशासन और सहगामी गतिविधियों के लिए भी छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें बैज प्रदान किए गए। समारोह के अंत में सभी विद्य...