देहरादून, अक्टूबर 31 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को मसूरी विधानसभा के अंतर्गत राजपुर वार्ड की चन्द्रलोक बस्ती में कुल 12 लाख रुपये की लागत से होने वाले दो विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इनमें तीन लाख की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण तथा नौ लाख की लागत से राधाकृष्ण मंदिर में टिन शेड का निर्माण कार्य शामिल है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: ऋषिकेश को विकास और आधुनिकता की नई पहचान बनाना हमारा लक्ष्य: प्रेमचंद इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पार्षद महिमा पुंड...