देहरादून, जुलाई 25 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-13 डीएल रोड के सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अंबेडकर धर्मशाला डीएल रोड में हुए आयोजन में कैबिनेट मंत्री एवं राजपुर रोड विधायक खजान दास के नेतृत्व में युवाओं ने पार्टी का दामन थामा।कार्यक्रम में युवाओं को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राजपुर रोड विधानसभा में कराए जा रहे विकास कार्यों पर विश्वास जताते हुए भाजपा की सदस्यता स्वीकार की है। भाजपा राष्ट्रवाद, सेवा और विकास की विचारधारा पर कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। उन्ह...