देहरादून, अगस्त 27 -- Dehradun News: विकासनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले कोतवाली विकासनगर पुलिस ने गुम हुए 14 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये है। लंबे समय से गुम मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों और उनके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। भारत सरकार के संचार साथी सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम एवं खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विकासनगर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एसएसआई शिशुपाल राणा ने बताया कि क्षेत्र में मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल गुमशुदगी दर्ज करने के साथ मोबाइल का ईएमईआई नंबर पोर्टल पर ब्लॉक एवं ट्रेसिंग के लिए दर्ज करती है। इसके बाद तकनीकी माध्यमों से मोबाइल की निगरानी और तलाश की जाती है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने रक्षाबंधन से...