Dehradun News: रक्तदान और यमुना स्वच्छता अभियान के साथ मनेगा शहीद केसरी चंद का जन्मोत्सव
देहरादून, अक्टूबर 30 -- Dehradun News: विकासनगर। आजाद हिंद फौज के नायक शहीद केसरी चंद का 107वां जन्मोत्सव एक नवंबर को मनाया जाएगा। वीर शहीद केसरी चंद युवा समिति की ओर से देहरादून के गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ हरिपुर स्थित यमुना कृष्ण धाम में रक्तदान शिविर और यमुना नदी में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष मातबर सिंह चौहान ने बताया कि समिति हर वर्ष शहीद केसरी चंद का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाती है। पूर्व में खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती रही है। इस वर्ष जन्मोत्सव पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह गांधी पार्क में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद कालसी क्षेत्र के हरिपुर स्थित यमुना कृष्ण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.