देहरादून, जुलाई 21 -- Dehradun News: देहरादून। देहरादून साइक्लिंग क्लब ने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) से मांग की है कि मास्टर प्लान-2041 में जनसुनवाई के सुझावों को शामिल कर इसे जन-केंद्रित और लक्ष्य आधारित बनाया जाए। क्लब का कहना है कि मास्टर प्लान केवल भवन निर्माण का दस्तावेज नहीं, बल्कि शहर के स्वास्थ्य, पर्यावरण, यातायात और जीवन गुणवत्ता का रोडमैप होना चाहिए। क्लब अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने कहा कि मास्टर प्लान में समयबद्ध लक्ष्य, मापनीय परिणाम और जवाबदेही का अभाव है। उन्होंने यूरोप के शहरों की तर्ज पर सार्वजनिक परिवहन, साइक्लिंग, हरित क्षेत्र, सीवरेज, कचरा प्रबंधन और किफायती आवास के स्पष्ट लक्ष्य तय करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: मास्टर प्लान को लेकर आपत्ति दर्ज करने और सुझाव देने का मौका क्लब ने सुरक्षित साइकि...