देहरादून, सितम्बर 14 -- Dehradun News: देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे सीजन के लिए सात आइकन प्लेयर्स के नाम घोषित कर दिए गए हैं। 16 सितंबर को होने वाले प्लेयर्स ड्राफ्ट से पहले लीग ने आकाश मधवाल, जगदीशा सुचित, कुणाल चंदेला, अवनीश सुधा, युवराज चौधरी, तेजस्वी जायसवाल और मयंक मिश्रा को आइकन प्लेयर चुना है।

खेल की रोमांचकता अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के तालमेल से तीसरे सीजन में मुकाबले और रोमांचक होंगे। 16 सितंबर को होने वाले ड्राफ्ट में सभी फ्रेंचाइजी इन आइकन प्लेयर्स के इर्द-गिर्द अपनी टीम तैयार करेंगी। साथ ही राज्यभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यूपीएल का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटरों के साथ खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना है।

लीग का महत्व क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू)...