Dehradun News: यूट्यूबर अनुराग डोभाल 72 घंटे में दूसरी बार गिरफ्तार
देहरादून, अक्टूबर 8 -- Dehradun News: रिश्ते के साले का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने के मामले में दून पुलिस ने यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उसके तीन साथियों को गुरुवार को प्रेमनगर के सुद्धोवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अनुराग डोभाल को तीन दिन के भीतर दूसरी बार गिरफ्तार किया है। पहली बार इस घटना के बाद बाईपास चौकी में हंगामा करने पर छह अक्तूबर की सुबह उसकी गिरफ्तारी हुई थी, जबकि अब उसे दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी देवेंद्र चौहान ने बताया कि घटना पांच अक्तूबर की देर रात की है। जिसे लेकर टी एस्टेट बंजारावाला निवासी राज सिंह चौहान ने अगले दिन सुबह केस दर्ज कराया। राज सिंह चौहान आरोपी अनुराग डोभाल का रिश्ते का साला है। आरोप है कि अनुराग डोभाल व उसके साथियों ने उसे हरिद्वार बाईपास रोड पर मिलने के लिए ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.