देहरादून, अक्टूबर 24 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य युवाओं को केवल नौकरी पाने योग्य बनाना नहीं है। बल्कि रोजगार सृजित करने में सक्षम बनाना भी है। उत्तराखंड में पर्यटन, कृषि, हस्तशिल्प और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उद्यमिता की व्यापक संभावनाएं हैं। वे शनिवार को दून विश्वविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत व्यवसाय प्रबंधन के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम में बोल रही थीं।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नए व्यावसायिक विचार विकसित करने, बाजार की जरूरतों को समझने और स्वरोजगार के अवसर तलाशने की जानकारी दी गई। प्रबंधन संकाय के अध्यक्ष प्रो. एचसी पुरोहित ने कहा कि उद्यमिता के लिए नवाचार, वित्तीय साक्षरता और व्यावहारिक अन...